Home haryana पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने दिया भावी डॉक्टरों को अपना समर्थन

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने दिया भावी डॉक्टरों को अपना समर्थन

by ND HINDUSTAN
0 comment

आयुर्वेदिक चिकित्सकों की उपेक्षा करना सरकार की बड़ी भूल : अशोक अरोड़ा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। 8 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भावी डॉक्टरों को समर्थन देने हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान अशोक अरोड़ा को भावी डॉक्टरों ने अपनी परेशानी बताई ओर उनकी बात मनवाने के लिए कांग्रेस के मंच पर उनकी बात रखने का अनुरोध किया। भावी डॉक्टरों ने अशोक अरोड़ा का उनकी पीड़ा में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद की उपयोगिता से सभी वाकिफ हो चुके हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की उपेक्षा करना सरकार की बड़ी भूल है। सरकार को इन आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मांगों को तुरन्त मानना चाहिए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब अन्य राज्यों की सरकारें बीएएमएस डॉक्टर्स को एमबीबीएस के बराबर भत्ता दे रही हैं तों हरियाणा सरकार इनसे भेदभाव क्यों कर रही है।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के समय नामी-घरामी डॉक्टर भी आयुर्वेदिक काढ़ा पीने की सलाह मरीजों को दे रहे थे और आयुर्वेद के कारण ही हजारों जिंदगियां को कोरोना से बचाया जा सका था। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की उपेक्षा सरकारी लापरवाही और सरकार के दोगले स्वरूप को दर्शाता है। धरने में अशोक अरोड़ा के आने पर भावी डॉक्टरों ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?