न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के 65 वर्षीय बीरभान का दिल्ली में 28 अप्रैल से 3 मई तक होने वाली राष्टï्रीय वेटरन एथलेटिक्स गेम के लिए हरियाणा की तरफ से चयन हुआ है। यह वेटरन खिलाड़ी बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके है और अब यह दिल्ली में 5 किलोमीटर वॉकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण साई शाखा कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत्त जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी तथा एथलेटिक्स कोच यशबीर सिंह, साई के एथलेटिक्स चीफ कोच सतपाल सिंह, साई के पूर्व प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एथलेटिक्स कोच चांद राम, सुदेश शर्मा, राजेंद्र कौर, राहुल सांगवान, प्रवीण, सोहन लाल, मनोज कुमार, विनोद गर्ग, नरेश कुमार सैनी ने वेटरन खिलाड़ी बीरभान को राष्ट्रीय वेटरन गेम के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वेटरन खिलाड़ी बीरभान से युवा पीढ़ी के साथ-साथ आम नागरिकों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।