Home Kurukshetra News महंगाई फुल,बिजली गुल और मोदी जी बोले राज्यों से सुधारो मेरी भूल-गौरव वल्लभ,देखें वीडियो

महंगाई फुल,बिजली गुल और मोदी जी बोले राज्यों से सुधारो मेरी भूल-गौरव वल्लभ,देखें वीडियो

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने देशभर में बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की केंद्र सरकार पर आक्रामक प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले काफी समय से हालात यह हो चुके हैं कि महंगाई फुल,ऊपर से बिजली गुल और मोदी जी बोल रहे हैं राज्यों से सुधारों मेरी भूल। आज बिजली की जो हालत पूरे देश में हो चुकी है,स्थित यह है कि देश के 16 राज्यों में 10 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती चल रही है।

उन्होंने कहा कि इन हालात पर यह मत बोलना कि इन 16 राज्यों में कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी सत्ता वाले राज्य हैं,इनमें लगभग 12 राज्य भाजपा सरकार के ही है। यह कटौती तो अभी शुरुआत है। पिक्चर तो पूरी अभी बाकी है,क्योंकि मई माह में हालात और ज्यादा बिगड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश को समझ भी लेना होगा कि यह कटौती क्यों हो रही है ? उन्होंने कहा कि देश के पास बिजली उत्पादन की क्षमता है, हमारे पास उत्पादन के लिए कच्चा माल भी है। मगर उसके बाद भी उत्पादन क्यों नहीं हो रहा है,यह समझने वाली बात है।

उन्होंने कहा कि मूल बात यह है कि बिजली के संयंत्र जहां लगे हुए है, वहां तक कोयले की खदानों से कोयला पहुंचाने में मोदी सरकार विफल हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश में 72 हजार मेगावाट क्षमता वाले कोयले के प्लांट आज बंद पड़े हैं,क्योंकि वहां तक कोयला नहीं है। गौरव वल्लभ ने कहा कि यह भी नहीं है कि देश की कोयला खदानों के पास कोयला नहीं है,कोयला तो वहां पड़ा है,मगर बिजली उत्पादन संयंत्र चलाने के लिए प्लांट में नहीं है। सरकार ने कोयला वहां पहुंचाने की जरुरत ही नहीं समझी।

उन्होंने कहा कि इस समय आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही।जरुरत और सप्लाई के इस बड़े अंतर की वजह से देश में बिजली किल्लत पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो सप्ताह पहले ही कोयले की सप्लाई और आने वाले भयंकर बिजली संकट को लेकर सरकार को चेताया था,मगर कोयला म्ंत्रालय नहीं चेता,जहां 22 लाख टन कोयले की सप्लाई की जानी चाहिए थी, वहां 16 लाख टन कोयले की सप्लाई संभव हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हो चुका है और अब बिजली संकट चर्म पर है,इसका अंदाजा लगा लो कि आधे से ज्यादा उत्तर प्रदेश में मात्र चार घंटे बिजली आ रही है। क्या बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता नीचे देखें वीडियो

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?