Home haryana कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया गेम्स में जीते 14 मेडल, कुलपति और रजिस्ट्रार ने दी बधाई

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया गेम्स में जीते 14 मेडल, कुलपति और रजिस्ट्रार ने दी बधाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला मुक्केबाज खिलाड़ियों ने खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्ज़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान और पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को दो गोल्ड, चार सिल्वर और आठ ब्रॉंज़ मेडल जीतकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का मान सम्मान पूरे भारतवर्ष में बढ़ाने का काम किया है।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के यह गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के खिलाडियो ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते हैं।

दूसरे खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्ज़ का आयोजन 23 अप्रैल से 3 मई तक जैन यूनिवर्सिटी बंगलोर में हो रहा है। इन खेलों का शुभारंभ भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया था। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तरफ़ से आठ महिला मुक्केबाज़ और पुरुष वर्ग में दस मुक्केबाज़ों ने भाग लिया टोटल 18 मुक्केबाज़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और 14 मुक्केबाज़ मेडल जीतने में कामयाब हुए। जिसके कारण महिला वर्ग में प्रथम व पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान मिला।

बॉक्सिंग में इतने सारे पदक आने पर अभी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पदक तालिका में नोंवे स्थान पर बनी हुई है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और हमसब के लिये गौरव की बात है। बाक्सिंग कोच राजेश कुमार ने बताया कि महिला मुक्केबाज़ों में 57 किलोग्राम में पूनम ने गोल्ड, सिवी 66 किलोग्राम ने सिल्वर, निकिता 52 किलोग्राम  ने ब्रॉंज़, विंका 60 किलोग्राम ने ब्रॉंज़, लाशू 70 किलोग्राम ने ब्रॉंज़, तमन्ना 75 किलोग्राम ने ब्रॉंज़ और मनप्रीत 81 किलोग्राम ने ब्रॉंज़ मेडल जीता है, इसके साथ ही पुरुष मुक्केबाज़ों में संचित 57 किलोग्राम ने गोल्ड, विवेक 51 किलोग्राम ने सिल्वर, सागर 57 किलोग्राम ने सिल्वर, गौरव 92 किलोग्राम ने सिल्वर, नीरज 48 किलोग्राम ने ब्रॉंज़, राहूल 60 किलोग्राम ने ब्रॉंज़ और सुमित 80 किलोग्राम में ब्रॉंज़ मेडल जीतकर विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, महिला बॉक्सिंग टीम ने दूसरी बार भी अपने ख़िताब को बरकरार रखते हुए, लगातार दूसरी बार खेलों इंडिया में जीत दर्ज की है।इस जीत पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?