अनुबंधित शिक्षकों ने कुवि प्रशासन जताया आभार
आर्यन /न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र 24 सितंबर। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कांट्रैक्ट अस्सिटेंट प्रोफेसर्स एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कुलपति कार्यकाल पहुंच कर कार्यकारी कुलपति डाॅ नीता खन्ना और कार्यवाहक कुलसचिव प्रोफेसर भगवान सिंह के द्वारा लिये गए ऐतिहासिक निर्णय समान कार्य समान वेतन लागू करने पर विशेष आभार प्रकट किया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दोनों को इस खुशी के मौके पर गुलदस्तें भेंटकर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यवाहक कुलपति डाॅ नीता खन्ना ने कहा कि हमने आपकी लंबित मांग को पूर्ण कर दिया है अब आपको सभी शिक्षकों शोध कार्यो एवं नियमित कार्यो में पहले से अधिक ध्यान देना होगा, ताकि हम मिल-जुलकर विश्वविद्यालय की उन्नति में अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
कार्यवाहक कुलसचिव प्रोफेसर भगवान सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों को सर्वप्रथम बधाई क्योंकि ये आपका संवैधानिक अधिकार था।
सभी शिक्षकों दाखिलें प्रक्रिया में अपनी भूमिका का निर्वाहन करें। एसोसिएशन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी छात्र संगठनों का आभार प्रकट किया है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायाब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का विशेष आभार प्रकट किया है।
इस अवसर डाॅ. तपेश किरण, डाॅ अभिनव, डाॅ. प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, डाॅ. इम्तियाज, डाॅ. श्वेता, संगीता, रितु, सुनिता, अमित जांगड़ा, डाॅ. बंसीलाल, डाॅ. संदीप, पंकज कुमार, ज्योति दमम, मयंक भारद्वाज, सोनिया, डाॅ. चंद्ररेखा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।