Home haryana पंचकूला में अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिये अधिकारी कार्रवाही में लाये तेजी-उपायुक्त

पंचकूला में अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिये अधिकारी कार्रवाही में लाये तेजी-उपायुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी ने अवैध अतिक्रमण हटाने की डेली रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला।उपायुक्त महावीर कौशिक ने शहर में अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिये एचएसवीपी तथा नगर निगम को निर्देश दिये कि वे सेक्टर 7, 9, 11 तथा 20 में छापामारी तेज कर अतिक्रमण को हटायें और इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण हुआ तो उस सेक्टर के चैंकी इंचार्ज और संबंधित विभाग के जेई जिम्मेवार होंगे।  

उपायुक्त आज जिला सचिवालय के सभागार में अवैध अतिक्रमण को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम पंचकूला, नगर परिषद कालका, एसीपी, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), जिला नगर योजनाकार तथा श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

महावीर कौशिक ने कहा कि यह देखने में आया है कि कई सेक्टरों में मोडीफाईड वाहन को किचन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ये वाहन सड़को व दुकानों के सामने अवैध रूप से खड़े होकर खाने के सामान की बिक्री करते है। उपायुक्त ने एसीपी सुरेन्द्र यादव को निर्देश दिये कि ऐसी गाड़ियों के चालान व इनको इंपाउंड करें ताकि जिला की जनता को जंकफूड व बीमारियों से बचाया जा सके।  

महावीर कौशिक ने नगर निगम, एचएसवीपी व पुलिस को संयुक्त आपरेशन के माध्यम से अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा चालान करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आस-पास के गांवों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किए हुए लोगों से भी अपनी जमीनें तुरंत प्रभाव से खाली करवाने के निर्देश दिये। 

इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, श्रीमाता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल, नगर परिषद कालका की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, जिला नगर योजनाकार प्रियम भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के एसडीई अनिल कंबोज, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें)  चण्डीगढ के कार्यकारी अभियंता अरूण सिंगला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?