Home haryana 43 वर्ष बाद हुआ यूनिवर्सिटी कालेज के पुरातन छात्रों का मिलन,उत्साह से शामिल हुए पुराने सहपाठी

43 वर्ष बाद हुआ यूनिवर्सिटी कालेज के पुरातन छात्रों का मिलन,उत्साह से शामिल हुए पुराने सहपाठी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सिटी कॉलेज (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी) से वर्ष 1979 बैच के बीकॉम पास आऊट विद्यार्थी मिलन समारोह में होटल सैफरान में आयोजित किया  गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी कालेज के 18 पुरातन विद्यार्थी अपनी पत्नी के साथ उत्साह से शामिल हुए।।इस आयोजन का उद्देश्य पुराने साथियों से मिलन के साथ-साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करना था। इस बैच के विद्यार्थियों ने अपने अपने क्षेत्र में एक बहुत बड़ा मुकाम प्राप्त किया तथा वह अपने अपने क्षेत्र में ऊंचाइयों पर पहुंचे जिनमें आई पी एस, जज तथा बैंकों में उच्च आधिकारी बने । इनमें कुछ साथी तो समय-समय पर मिलते रहे परंतु आज अनेक साथी   43 वर्ष के बाद मिले , सभी में बड़ी उत्सुकता एवं उत्साह था। सभी ने अपने अपने तरह से एक दूसरे को मिलने की खुशी जताई तथा भविष्य में भी ऐसे ही मिलते रहने के लिए आश्वासन दिया और लिया।

इस मिलन का उद्देश्य केवल मिलना ही नहीं बल्कि साथियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास कराया। भविष्य में सामाजिक कार्य* करने के लिए बातचीत की  गई। जल्द ही कुछ सामाजिक कार्य इस ग्रुप द्वारा किए जाएंगे जिससे समाज को भला हो एवं हम अपने सामाजिक दायित्व को पूरा कर सकें।
इस अवसर पर इस बैच के *हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्री एम एल बंसल जी द्वारा वीडियो संदेश भेजा गया, जिसे छात्रों के इतने समय के बाद मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पूर्व छात्रों को शुभकानमाएं दी । श्री बंसल का इस ग्रुप को तराशने में बहुत बड़ा योगदान रहा।
इस अवसर पर सुशील जैन, केवल कृष्ण गोयल, सुरेश कुमार गोयल, अश्वनी गर्ग, अवतार सिंह, दिनेश गुप्ता,  रवि भूषण सहगल, हेमराज तायल, माई लाल कश्यप, नरसिंह, प्रवीण वालिया, प्रेम चंद्र बंसल, पूरन चंद सिंगला, रमेश गुलाटी, सत्येंद्र जीत सिंह , सुरेंद्र चावला, विष्णु  कथूरिया, पवन सिंगला आदि ने पत्नी सहित भाग लिया ।सभी पूर्व छात्र भविष्य में शीघ्र पुनः मिलने के संकल्प के साथ विदा हुए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?