Home Kurukshetra News कान्स फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सूची आर माधवन की रॉकेट्री

कान्स फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सूची आर माधवन की रॉकेट्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

कान्स फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सूची

‘रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट’ फिल्म का कान्स में वर्ल्ड प्रीमियर होगा

तमिल, मराठी, मलयालम, मिशिंग एवं हिंदी भाषा की फिल्में मुख्य आकर्षण होंगी

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज कान्स फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सूची जारी की है। सूची में रॉकेट्री का विश्व प्रीमियर भी शामिल है, जिसमें आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभायी है तथा इसका निर्देशन भी माधवन ने किया है। रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट का प्रीमियर जहां पलाइस के में होगा वहीं बाकी फिल्मों का प्रदर्शन ओलम्पिया थिएटर में किया जाएगा। 75वें फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में निम्न हैं ‘रॉकेट्री – द नांबी इफेक्ट’निर्देशक:आर. माधवन,निर्माता आर. माधवन,भाषा: हिंदी, अंग्रेजी, तमिल में है।

रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट फिल्म में नांबी नारायणन के जीवन की कहानी को चित्रित किया गया है, जिसे एक टीवी कार्यक्रम में लोकप्रिय सुपरस्टार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक साक्षात्कार में दर्शकों के सामने रखा था। कई महान व्यक्तियों की तरह, नांबी में भी कुछ कमियां हैं। अपनी प्रतिभा और जुनून के कारण उन्हें दुश्मनों और विरोधियों का सामना करना पड़ा। इन सभी बातों ने उन्हें एक आकर्षक आधुनिक नायक बना दिया।

फिल्म समाज में मौन रहते हुए उपलब्धि हासिल करने वाले तथा इससे आगे जाकर भी कुछ करने वाले व्यक्ति के जीवन का वर्णन करती है। यह फिल्म दर्शकों को विशेष योगदानकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें सम्मान देने की जिम्मेदारी लेने की चुनौती देती है, चाहे वे नांबी नारायणन हों, या गरीब बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक हों, या सीमा पर तैनात सैनिक हों, या दूरदराज के गांवों में सेवा देने वाले डॉक्टर हों, या जरूरतमंदों की मदद करने वाले स्वयंसेवक हों। फिल्म एक महत्वपूर्ण प्रश्न भी सामने रखती है- हम शक्तिशाली लोगों के आधिपत्य के खिलाफ अपने निर्दोष और शक्तिहीन की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से क्यों नहीं खड़े होते हैं? एक नांबी के बदले, ऐसे मौन रहकर उपलब्धि हासिल करने वाले हजारों लोग हैं, जो न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।इन कहानियों को जानने-सुनने की जरूरत है। यह नांबी से शुरू होता है, लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?