Home Kurukshetra News शोपियां के तुर्कावंगम में आज की गोलीबारी की घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

शोपियां के तुर्कावंगम में आज की गोलीबारी की घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर। जिला के तुरकावंगम में रविवार को हुई गोलीबारी की मजिस्ट्रेट जांच होगी। घटना के बाद जिलाधिकारी ने शोपियां ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। यहां जारी एक आधिकारिक हैंडआउट के अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शोपियां द्वारा जांच की जाएगी। जांच एक निश्चित समयावधि में पूरी की जाएगी और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को शोपियां जिला के तुरकावंगम में आतंकवादियों के साथ पुलिस एवं सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में घायल हुए एक नागरिक की मौत हो गई थी। इसी क्षेत्र के रहने वाले शोएब अहमद गनई को घायलावस्था में श्रीनगर के एसएचएमएस अस्पताल में दाखिल कराया था।इस कार्रवाई के दौरान आतंकवादी बगीचों में घुस कर भागने में कामयाब हो गए थे,जिनकी तलाश हो रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?