Home haryana केयू में आयोजित प्लेसमेंट शिविर में आईआईएचएस के 23 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर

केयू में आयोजित प्लेसमेंट शिविर में आईआईएचएस के 23 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र द्वारा आयोजित प्लेसमेंट शिविर में आईआईएचएस के बीकॉम अंतिम वर्ष के 23 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर मिला है। केंद्र के कोर्डिनेटर डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कम्पनी वरिन्दा ग्लोबल के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय का दौरा किया और विद्यार्थियों के सामने अपनी कम्पनी के सम्बंध में विस्तृत जानकारी रखी तथा कंपनी में विद्यार्थियों के लिए किस प्रकार के करियर के अवसर के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद सभी विद्यार्थियों की एक लिखित परीक्षा ली गई। इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए सामूहिक परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा के परिणाम के आधार पर कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने साक्षात्कार द्वारा अन्तिम रूप से 23 छात्र-छात्राओं को कम्पनी के लिए चयनित किया। इन चयनित विद्यार्थियों को मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में कंपनी में नौकरी मिलेगी।

विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं रोजगार केन्द्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. जसविन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्लेसमेंट से विद्यार्थियों में काफी उत्साह है तथा आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता और अन्य संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी है। चयनित छात्र-छात्राओं में पल्लवी, वैनीका, अनूजा, खुशी राणा, दिप्ती कम्बोज, तन्नू शर्मा, गुंजन, महक चौधरी, दिव्यांशी सिंगला, स्नेहा, एकता, अमरजीत कौर, रितूम्बरा काम्बोज, प्रीति, निष्ठा, उर्वशी, दीपशिखा, अंजलि, मनीषा, हरलीन कम्बोज, शिवानी और ज्योति शामिल हैं।

इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के चयन पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?