Home haryana जयराम कन्या महाविद्यालय में टाई एंड डाई व ब्लॉक प्रिंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में टाई एंड डाई व ब्लॉक प्रिंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

जयराम कन्या महाविद्यालय में सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में गृह विज्ञान विभाग द्वारा सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक के सहयोग से टाई एंड डाई व ब्लॉक प्रिंटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता रजनी सहायक प्रवक्ता रही। जिन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की बांधनी व ब्लॉक प्रिंटिंग की विधियों से अवगत कराया।

बांधनों वस्त्रों को धागे द्वारा बांधकर और रंगाई करके नमूना बनाने की प्रक्रिया है। यह कार्य राजस्थान, गुजरात, काठिया वाड़ व सिंध में प्रचलित है। ब्लॉक प्रिटिंग कपड़ों तथा कागज पर चित्र और पैटर्न छापने की छपाई की एक तकनीक है। यह प्राचीनकाल में पूर्वी एशिया में शुरू हुई और आज पूरे विश्व में प्रचलित है। अंत में सभी प्रतिभागिओं को प्रमाणपत्र सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर व सेठ नवंरग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल द्वारा वितरित किए गए। इस आयोजन पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सरोजिनी जमदग्नि को बधाई दी। इस कार्यशाला में डा. नीता शर्मा, डा. संगीता मेहता, डा. प्रीती शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमरजीत कौर, सुखबीर कौर व मीना मौजूद रही।   

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?