Home Kurukshetra News विवाह समारोह से लौट रहे 8 बारातियों की सड़क हादसे में मौत,तीन जख्मी,पीएम मोदी व योगी ने शोक जताया

विवाह समारोह से लौट रहे 8 बारातियों की सड़क हादसे में मौत,तीन जख्मी,पीएम मोदी व योगी ने शोक जताया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। रविवार अलसुबह विवाह समारोह में भाग लेने के बाद वापिस लौट रहे 8 बारातियों की उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। यह हादसा सिद्धार्थ नगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के निकट हुआ। लोगों का कहना है कि सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़े ट्रक में बारातियों से भरी एक बलेरो गाड़ी जा भिड़ी। भीषण हादसे के वक्त यहां जोरदार धमाके जैसी आवाज और चीख पुकार को सुन लोग मदद के लिए आगे बढ़े। तब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रांत के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।मोदी ने सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में “उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने यूपी के सिद्धार्थनगर में हुई दुर्घटना में प्रत्येक जान गंवाने वाले के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?