Home Kurukshetra News आजादी के लिए शहीदों ने लगाई जान की बाजी : पवन गर्ग

आजादी के लिए शहीदों ने लगाई जान की बाजी : पवन गर्ग

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता


बाबैन, 27 सितंबर। आज बाबैन कांग्रेस पार्टी के द्वारा शहीद भक्त सिंह की जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस घिसरपड़ी ने की। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं जिला को-ऑर्डिनेटर पवन गर्ग व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा ने मु यरूप से शिरक्त की। उन्होंने देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह कीे प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर जिला को-ऑर्डिनेटर पवन गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगा कर देश को आजादी दिलवाई थी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के इन क्रांतिकारियों के विचारों पर चलने की जरूरत है और भगत सिंह एक बहादूर योद्धा थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर की और भगत सिंह स्वंतत्र विचारधार के व्यक्ति थेे।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा ने कहा कि आज जो हम जिस खुले आसमान में सांसे ले रहे है ये उन शहीदों की देने है जिन्होंने हमारे देश को अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को गुलामी से आजाद करवाया था। उन्होंने कहा कि शहीदों को याद करना ही सच्ची श्रद्धाजंली है इसलिए हमें अपने शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर विनित अरोडा, रामकिशोर, संजीव कुमार, फतेह ङ्क्षसह, मुलतान ङ्क्षसह, रामफल, गुरविन्द्र सिंह, रविंद्र कुमार व अन्य कांग्रेसी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?