जिला बस्तर का बड़े किलेपाल गांव,यहां की महिलाओं ने कर दिखाया अनूठी काम
न्यूज डेक्स छत्तीसगढ़
रायपुर।धर्मग्रंथों में कामधेनु गाय माता का उल्लेख मिलता है,जो इच्छाओं की पूर्ति करती है। प्रांत के बस्तर जिला में गांव पड़ता है बड़े किलेपाल। इस गांव की महिलाओं ने अनूठा काम कर दिखाया गाय के गोबर से। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उन्होंने गाय के गोबर को अपना हथियार बनाया,ताकि आम आवश्यकता के लिए पति पर निर्भर ना रहना पड़े। ऐसे में दो साल पहले जब गोधन न्याय योजना की शुरु हुई तो इन महिलाओं को ये अहसास हो गया कि अब इनके दिन बहुरने वाले हैं।
बड़े किलेपाल की 10 महिलाओं ने दो साल पहले गोबर खरीदना शुरू किया और अब तक ये 2018 क्विंटल गोबर खरीद चुकी हैं। इन महिलाओं ने वैजयंती नाम से महिला स्व सहायता समूह बनाया और दो साल में ही 570 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद बना डाला। इसमें से 530 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट की बिक्री के बाद इन्हें 02 लाख 08 हजार रूपए का मुनाफा हुआ है। इन महिलाओं ने इस आमदनी से अपने लिए गहने खरीदे हैं, ताकि शौक भी पूरा हो जाए और वक्त पड़े तो गहने काम भी आ जावें। इसके अलावा उन्हें कुछ पैसे अपने बचत खातों में भी डाल दिए हैं।