Home Kurukshetra News दरोगा ने रिश्वत में मांगे थे एक लाख, 40 हजार में सौदा तय,पकड़ा रंगे हाथ

दरोगा ने रिश्वत में मांगे थे एक लाख, 40 हजार में सौदा तय,पकड़ा रंगे हाथ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज आर्थिक अपराध शाखा, जालंधर में तैनात एएसआई चरणजीत सिंह को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधित जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त एएसआई को शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी न्यू किचलू नगर, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच कर अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस शिकायत में उसकी मदद करने के बदले उक्त एएसआई द्वारा एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई है, लेकिन 40,000 रुपए में सौदा तय हुआ है। विजिलेंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?