डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद। अग्रवाल महापंचायत ने देवी मंदिर धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में खाटू श्याम परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। अग्रवाल महापंचायत के प्रधान उमेश गर्ग ने कहा कि खाटू श्याम परिवार द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है बल्कि लोगों में सेवा की भावना भी जागृत होती है। मंच का संचालन अग्रवाल महापंचायत के चेयरमैन डा. प्रदीप गोयल ने किया। इस मौके पर हैल्पर सोसायटी के प्रधान तिलकराज अग्रवाल, खाटू श्याम परिवार के सदस्य आशुतोष गर्ग, निपुण गर्ग, अंशुल बंसल, वरुण गुप्ता, गौरव गर्ग, निशांत गर्ग, मुकेश गर्ग, राजेश जैन, साहिल गर्ग, अनुभव सिंगला, राजेश सिंगला, संजय दत्त, सुनील मित्तल, उदित मित्तल सहित अग्रवाल महापंचायत व खाटू श्याम परिवार के सदस्य मौजूद थे।