Home Kurukshetra News शहीद भगत सिंह का बलिदान देश के करोड़ों लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा : कुलपति

शहीद भगत सिंह का बलिदान देश के करोड़ों लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा : कुलपति

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र,28 सितंबर। शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना व कुलसचिव डॉ. भगवान सिंह चौधरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।

कुलपति ने कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान देश के करोड़ों लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि 28 सितम्बर का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है क्योंकि इस दिन भारत माता के वीर सपूत शहीद भगत सिंह का जन्म इस धरती पर हुआ था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महान शहीद के आदर्शो पर चलते हुए हमेशा राष्ट्रहित के  लिए काम करना चाहिए। महान शहीदों ने आजाद भारत के लिए जो सपना देखा था उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें।


इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सीआर जिलोवा, निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग डॉ. महासिंह पूनिया, कुटा प्रधान डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. परमेश कुमार,  लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय, उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, कुलपति के ओएसडी राजकुमार सरदाना, राजपाल ने भी शहीदों को अपने श्रद्वासुमन भेंट किए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?