Home haryana खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 वालीवॉल में हरियाणा के छोरों व छोरियों का रहा दबदबा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 वालीवॉल में हरियाणा के छोरों व छोरियों का रहा दबदबा

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के खिलाडियों ने गतका व थांग-ता में भी अजमाए हाथ

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के आगाज के साथ दूसरे दिन भी हरियाणा का दबदबा बरकरार है। हरियाणा के लड़कों व लडकियों ने वालीवाल के कड़े मुकाबलों में सीधे सेटों में दिल्ली व उतर प्रदेश को करारी मात देकर वालीवाल में भी जलवा बरकरार रखा। वालीवाल मैच की शुरूआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान रहे संजय फौगाट ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। लड़कों की टीम के कोच कर्मवीर गोलन व सुभाष कालका के अनुसार टीम के चार लडके अमन, अभी, सचिन, अजय व शेखर भारतीय खेल प्राधिकरण के कुरूक्षेत्र केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अजय हाल ही में ईरान में हुई विश्व वालीवाल चैम्पियनशिप में भाग लेकर आया है। हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए सीधे सेटों में 25-17, 25-14, 25-17 अकों के साथ जीत दर्ज की। 

इसी प्रकार, हरियाणा की छोरियों ने वालीवाल में उतर प्रदेश को सीधे तीन सेटों में 25-18, 25-16, 25-14 अकों के साथ हराकर वालीवाल में भी जलवा बरकरार रखा। इसी प्रकार, लड़कों की कबड्डी में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 44-34, उतर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 55-27 अकों से हराया जबकि लड़कियों के मैच में चण्डीगढ़ ने झारखंड को 58-33 अकों से हराकर जीत हासिल की।

देसी खेल गतका व थांग-ता, योगासन के पहलेे मुकाबलों की शुरूआत
आमतौर पर हरियाणा को कुश्ती, मुक्केबाजी व कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों के लिए जाना जाता है परंतु खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की पहली बार मेजबानी कर रहे हरियाणा के खिलाडियों ने गतका व थांग-ता में भी हाथ अजमाकर जीत दर्ज की। गतका में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 172-29 अकों से हराया, जबकि थांग-ता में हरियाणा के आर्यन ने दिल्ली के आकाश को 54-48 अकों से हराया और उतर प्रदेश के रवि रंजन सिंह को नागालैंड विशाल डांगटा ने 24-16 से हराकर जीत दर्ज की।

इसी प्रकार, गतका के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 195-52 अकों से, महाराष्ट्र ने तमिलनाडू को 74-20 अकों से, दिल्ली ने चण्डीगढ़ को 89-82 तथा छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 81-45 अकों से हराया। बैडमिंटन के एकल मुकाबले में पंजाब की राधिका शर्मा ने गोवा की लाडिया बराटियो को 21-11 व 21-13 अकों से हराकर मुकाबलों की शुरूआत की।

दूसरे दिन फुटबाल,बैडमिंटन, कबड्डी, वालीवाल, गतका थांग-ता, योगासन व हॉकी के मुकाबलों के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स पूरे जोरों पर पहुँचे। पंजाब विश्व विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हो रहे फुटबॉल के पहले राउंड में हरियाणा की लड़कियों ने गुजरात को 2 गोल से हराया जबकि झारखंड ने मणिपुर को 3 गोल से हराकर जीत दर्ज की। इसी प्रकार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में शामिल किए गए योगासन के शुरुआती मुकाबलों मे 19 राज्यों के 90 खिलाडियो ने भाग लिया और ट्रेडिशनल इवेंट का भी  सेमीफइनल हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?