कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुवि के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार को एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि वे आगामी 20 जून से दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल के सदस्य होंगे।