Home haryana गुरु साहिब की अनमोल देन है सिख मार्शल आर्ट : कवलजीत सिंह अजराना

गुरु साहिब की अनमोल देन है सिख मार्शल आर्ट : कवलजीत सिंह अजराना

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा गतका एसोसिएशन को खेल मैदान व अकादमी की सुविधा मुहैया करवाए हरियाणा सरकार : अजराना


हरियाणा गतका एसोसिएशन ने जीत ४ गोल्ड व ४ सिल्वर मैडल, गुरुद्वारा साहिब में किया सम्मानित


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा गतका एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि सिख मार्शल आर्ट गुरु साहिब की अनमोल देन है। इस अनोखी व अनमोल कला के दम पर सिखों ने अनेक युद्धों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वे गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में खेलो इंडिया में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतने वाली हरियाणा गतका एसोसिएशन की टीम को सम्मानित करने से पहले बोल रहे थे। अजराना ने कहा कि हरियाणा गतका एसोसिएशन की टीम के खिलाडिय़ों ने ८ पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने सिख मार्शल आर्ट टीम के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए निजी कोष से ५१०० रुपये देकर भी उनका उत्साहवर्धन किया। बता दें कि खेलो इंडिया २०२१ की सिख मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हरियाणा गतका एसोसिशन की टीम ने ऑल ओवर हरियाणा में पहला स्थान अर्जित किया है। टीम ने ४ सिल्वर और ४ स्वर्ण पदक जीत कर यह स्थान हासिल किया है। कवलजीत सिंह अजराना ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि हरियाणा गतका एसोसिएशन को बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए एक खेल मैदान व एक अकादमी की सुविधा मुहैया करवाई जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सिख मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा सकें। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के मैंबर तजिंदरपाल सिंह  लाडवा ने टीम के प्रतिभागियों को सिरोपा पहना कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हर सिख बच्चें को सिख मार्शल आर्ट के गुर सीखने चाहिए। यह सिख कौम के गौरवमयी इतिहास का अहम हिस्सा है और इसकी एक अलग पहचान है। कोच करणजीत सिंह ने बताया कि लड़कियों में अरजमीत कौर, जशप्रीत कौर, अर्शप्रीत कौर व भानू ने सिल्वर मैडल अर्जित किया है, जबकि लडक़ों में कृष, वारसप्रीत सिंह, इंद्र्रप्रीत सिंह व जशनप्रीत सिंह गोल्ड मैडल जीता है।

कोच जश्रप्रीत सिंह के मुताबिक यह प्रतियोगिता ४ जून से १३ जून २०२२ तक हुई, हालांकि साल २०२१ में यह प्रतियोगिता होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से यह श्रृंखला आगे बढ़ा दी गई थी। कोच आकाशदीप सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला में खेली गई इस प्रतिस्पर्धा में देश भर के १६ राज्यों के करीब २५२ सिख मार्शल आर्ट योद्धाओं ने भाग लिया था। मगर हरियाणा की टीम ८ पदक जीत कर ऑल ओवर हरियाणा में प्रथम स्थान पर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अरजमीत कौर, जशप्रीत कौर, अर्शप्रीत कौर, भानू, कृष, ऐशप्रीत कौर, मानसी, तमन्ना, कंचनदीप कौर, गुरकीरत सिंह, जसकीरत सिंह, आशीष, अरमानदीप सिंह, वारसप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, इंदरजीत सिंह शामिल थे।

कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के नेता सुखपाल सिंह बुट्टर, सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र के प्रभारी मंगप्रीत सिंह, एसजीपीसी सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, गुरुद्वारा बैकुंठ धाम सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंदर सिंह संधू, शहरी प्रधान तजिंदर सिंह मक्कड़,  मैनेजर अमरिंदर सिंह, श्री सुखमणि सेवा सोसायटी से रघुबीर सिंह, जसपाल सिंह, दिलबाग सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, युवराज सिंह, अमरजीत सिंह नंबरदार, सतनाम सिंह, मोहिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?