Home haryana जून का #HSSC दफ्तर तालाबंदी का कार्यक्रम स्थगित

जून का #HSSC दफ्तर तालाबंदी का कार्यक्रम स्थगित

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा पुलिस भर्ती (पुरुष एवं महिला) का रिजल्ट जारी करने और CET मामले में सरकार के पॉजिटिव रुख के चलते वापस लिया तालाबंदी का निर्णय

जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू ने किया था युवाओं को साथ लेकर एचएसएससी ऑफिस को ताला लगाने का ऐलान


न्यूज डेक्स संवाददाता

महम।जन सेवक मंच के संयोजक एवं महम से आजाद विधायक बलराज कुंडू ने कहा है कि पंचकुला स्थित एचएसएससी कार्यालय पर ताला जड़ने की हमारी घोषणा के पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा हरिय़ाणा पुलिस भर्ती (पुरूष एवं महिला) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है और सीईटी (CET) का सिलेबस भी जारी किया है, जिसके मद्देनजर सरकार से बाकि बचे विषयों पर भी जल्द ही सकारात्मक पहल किये जाने की हमें उम्मीद है और इसीलिये 22 जून को पंचकूला स्थित एचएसएससी कार्यालय पर ताला जड़ने के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है।

आज यहां जारी एक ब्यान में 22 के तालाबंदी कार्यक्रम को स्थगित करने बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बलराज कुंडू ने कहा कि हरियाणा के युवाओं की जिन मांगों को लेकर एचएसएससी दफ्तर को ताला लगाने का कार्यक्रम तय किया गया था उनमें शामिल मुख्य मांगें पूरी होने तथा युवाओं की नौकरियों से जुड़े बाकि इश्यूज के जल्द हल होने के आश्वासन के बाद युवाओं से विचार-विमर्श करके ही जन सेवक मंच ने 22 जून के तालाबंदी कार्यक्रम को स्थगित करने का फैंसला लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के पुरुष एवं महिला सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट जारी करने एवं सीईटी बारे उठाये गए सकारात्मक कदमों के लिये वे सरकार का आभार जताते हैं और सरकार के रुख को देखते हुए उम्मीद है कि बाकी तमाम भर्तियों के रिजल्ट भी शीघ्रता से घोषित किये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?