शाहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर जहां विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग की विभिन्न मुद्राएं करवा कर इस दिवस को मनाया। वही ढाई वर्षीय वेदांत सिंगला ने योग की विभिन्न मुद्राएं करके सभी का मन मोह लिया। वेदांत के पिता रजत सिंगला एवं माता दिव्या सिंगला ने बताया की वेदांत की रुचि योगा में बहुत अधिक है और वह नियमित तौर पर योग का प्रदर्शन करता है।