Home Kurukshetra News महिला एवं बाल विकास विभाग ने सितंबर में चलाया पोषाहार अभियान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सितंबर में चलाया पोषाहार अभियान

by ND HINDUSTAN
0 comment


पोषाहार अभियान में महिलाओं को पौष्टिक आहार व किचन गार्डन के प्रति किया जागरूक : कुसुम कंबोज


महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक से 30 सितंबर तक चलाया गया पोषाहार अभियान

न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक सितंबर से 30 सितंबर तक पोषाहार अभियान चलाया गया। इस अभियान में थानेसर शहरी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार को लेकर विभिन्न गतिविधियां चलाकर महिलाओं को पोषाहार का महत्व बताया गया।

विभाग की सीडीपीओ कुसुम कंबोज ने बताया कि सितंबर माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत महिलाओं को  पौष्टिक आहार, बच्चों की माताओं को उनके उचित आहार के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को अनीमिया के बारे में जागरूक करके इससे बचने के उपाय बताए गए। इसके साथ साथ महिलाओं व बच्चों को कोरोना महामारी के दौरान हैंडवाश की महत्ता व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि पोषाहार अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभाग की सुपरवाइजर सुदेश, सीमा, रिंकी व प्रवीण की अगुवाई में घर घर जाकर बच्चों व माताओं का वजन लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को किचन गार्डनिंग के महत्व के बारे में बताया। उन्हें घरों मों गमलों में औषधियों के पौधे जैसे कड़ी पत्ता, तुलसी, गिलोय आदि लगाने के लिए पे्ररित किया व उन्हें पौधे वितरित किए गए।

महिलाओं को सस्ती व पौष्टिक रैस्पीज बनाकर बताई गई।  उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों ने स्लोगन के माध्यम से दर्शाया कि खानपान की आदतों में बदलाव करके किस प्रकार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाई जा सकती है। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों को निर्देश दिए कि वे पोषण अभियान की गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखें, ताकि जिले को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।

सीडीपीओ कुसम कंबोज ने बताया कि इस पोषाहार अभियान में विभाग की विभाग की सुपरवाइजर सुदेश, सीमा, रिंकी व प्रवीण के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हैल्परों ने भागीदारी की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?