न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की कर्मचारी यूनियन का चुनाव सर्व सम्मति के साथ सम्मन्न हुआ। इस चुनाव में केडीबी के लेखाकार कुलदीप कौशिक को सर्व सम्मति के साथ प्रधान चुना गया है। रविवार को जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कर्मचारी यूनियन की एक बैठक में चुनाव प्रक्रिया सम्मन्न हुई। इस चुनाव प्रक्रिया में सर्व सम्मति के साथ कुलदीप कौशिक को प्रधान, पूर्ण सिंह को उपप्रधान, प्रवीण कुमार को महासचिव, राजबीर को कोषाध्यक्ष, अश्वनी कुमार को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। नवनियुक्त प्रधान कुलदीप कौशिक ने कहा कि कर्मचारियों के हित को लेकर ही कार्य किए जाएंगें।