Home haryana सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा पूरे हरियाणा का पहला संस्थान

सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा पूरे हरियाणा का पहला संस्थान

by ND HINDUSTAN
0 comment

जयराम कन्या महाविद्यालय को ग्रेड ए सर्टिफिकेट के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री – क्लीन एंड ग्रीन इंस्टिट्यूट घोषित किया गया

जयराम कन्या महाविद्यालय ग्रामीणों और आमजन को जागरूक करने का कर रहा है कार्य 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा पूरे हरियाणा का पहला संस्थान है जिसमें गत 18 जून को ग्रीन अर्थ संस्था कुरुक्षेत्र के द्वारा गठित फील्ड असेसमेंट टीम ने पर्यावरण विषय के सन्दर्भ में विजिट किया था। जिसके परिणाम स्वरूप महाविद्यालय को ग्रेड ए सर्टिफिकेट के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री – क्लीन एंड ग्रीन इंस्टिट्यूट घोषित किया गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय ने ग्रीन अर्थ संस्था के सहयोग से महाविद्यालय को ज़ीरो वेस्ट संस्थान बनाने के उद्देश्य से गीले व सूखे कचरे का प्रबंधन करने के लिए कम्पोस्ट यूनिट तथा एमआरएफ यूनिट तैयार की गई है। पर्यावरण, स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जीवन मिशन विषय पर कार्यशाला, व्याख्यान, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन-जन में पर्यावरण के प्रति जन जागृति उत्पन्न करने का बीड़ा उठा रखा है।

महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं विभिन्न रैलियों, नुक्कड़ नाटकों एवं समूह चर्चा के द्वारा आसपास के गांवों में लोगों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागृत करने का पुनीत कार्य करती हैं। स्टाफ एवं छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति स्वयं को पूर्ण रूप से समर्पित कर रखा है। ग्रीन अर्थ संस्था डा. नरेश भारद्वाज ने बताया कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला संस्थान है तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए भरपूर सहयोग दिया जायेगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने संस्था का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय पर्यावरण संरक्षण एवं रख रखाव हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करता है तथा आसपास के ग्रामीणों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है। ग्रामीणों के सुझाव लिए जाते हैं। महाविद्यालय में 4 अगस्त 2018 से एक बेटी एक वृक्ष अभियान चला रखा है। जिसमें जिस बेटी का जन्मदिन होता है उसके हाथ से एक पौधा लगवाया जाता है ताकि हमारा परिसर तथा आसपास का वातावरण हरा भरा एवं खुशहाली से भरपूर रहे। जयराम शिक्षण संस्थान के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने महाविद्यालय की इस विशेष उपलब्धि पर ग्रीन अर्थ संस्था से डा. नरेश भारद्वाज, डा. ईश्वर सिंह, एडवोकेट सुशील कुमार, महाविद्यालय से प्राचार्या डा. सुदेश रावल के साथ अन्य स्टाफ व छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?