न्यूज डेक्स राजस्थान
जयपुर। उदयपुर शहर में मंगलवार को धानमंडी थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक सद्भाव व कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इस आदेशानुसार गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के लिए सुधांश सिंह व रागिनी डामोर, प्रतापनगर के लिए वृद्धि चंद गर्ग, श्वेता फगेडिया व अनिता मीणा, हिरणमगरी थाना क्षेत्र में अनिल शर्मा व बृजेश गुप्ता, सुखेर के लिए कविता पाठक, प्रियंका जोधावत व मोनिका जाखड़, अंबामाता में गोविंद सिंह राणावत, ज्योति ककवानी व इंद्रजीत सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं कीर्ति राठौड़, तरू सुराणा व दीपक मेहता आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट रहेंगे।