Home haryana युवाओं के हक को बेचने में लगी खट्टर सरकार – लवलीन टुटेजा लवली

युवाओं के हक को बेचने में लगी खट्टर सरकार – लवलीन टुटेजा लवली

by ND HINDUSTAN
0 comment

फार्मेसी घोटाले के आरोपी धनेश कुमार को संरक्षण दे रहे मुख्यमंत्री- लवलीन टुटेजा लवली

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली ने प्रदेश सरकार पर नौजवानों के हक को बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वे शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रदेश की खट्टर सरकार लगातार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है, पहले एचपीएससी के माध्यम से प्रदेश के सक्षम युवाओं के रोजगार बेचने का मामला सामने आया था। अब राज्य सरकार की फार्मेसी काउंसिल के अंतर्गत करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। खट्टर सरकार ने न केवल धनेश कुमार की चेयरमैन पद पर नियुक्ति की बल्कि फार्मेसी काउंसिल एक्ट में परिवर्तन कर सर्टिफिकेट जारी करने की सारी शक्ति धनेश कुमार को दी गई। धनेश कुमार द्वारा अपने कार्यकाल में लगभग दस हजार सर्टिफिकेट जारी किए, इसकी ऐवज में करोड़ों रुपए रिश्वत के तौर पर उन नौजवान बच्चों से ली गई जो रोजगार का सपना पाले हुए थे। 

लवली ने कहा खट्टर सरकार के चेयरमैन यहीं नहीं रूके, जिससे पैसे लिए, सभी नियमों को ताक पर रख बाय हैंड उनको सर्टिफिकेट जारी किए। यह बात उन्होंने स्वयं राज्य सूचना आयुक्त को जानकारी के रूप में दी। इतने बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने के बाद जब विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज किया तो उन्हें गिरफ्तारी से बचाया गया । स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनकी बर्खास्तगी की फाइल सीएम को भेजी, तो उनकी बर्खास्तगी को सीएम कार्यालय द्वारा लटकाया गया। यह स्पष्ट हो गया है कि धनेश कुमार व उनके साथियों को मुख्यमंत्री संरक्षण दे रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों की जरूरत को नजरअंदाज कर प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा ईमानदारी का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार की आय दिन भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है ।अब तो फैसला जनता की अदालत में होगा। इस मौके पर राम रतन हुड्डा, करन सिंह धनखड़, शीतल सिक्का, मनीषा सुहाग,पंकज शर्मा,सतीश आर्य, पारस मल्होत्रा, कृष्ण हुड्डा, जतिन जुनेजा, मोहित गिल, जयप्रकाश व सुरेश हुड्डा उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?