Home haryana कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर सहित निदेशक व प्राचार्य के पद के लिए रोजगार सूचना 

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर सहित निदेशक व प्राचार्य के पद के लिए रोजगार सूचना 

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित निदेशक व प्राचार्य पद के लिए रोजगार सूचना जारी की है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि  कुल 34 पदों {प्रोफेसर के 01 पद, विभिन्न विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 27 पद और निदेशक, शारीरिक शिक्षा और खेल के 01 पद, कार्यकारी अभियंता के 01 पद, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्राचार्य 01 पद और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 03 पद} पर भर्ती के लिए रोजगार सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर 20 जुलाई से उपलब्ध होगा। डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विज्ञापन सहित रिक्त शिक्षण पदों की विषयवार एवं श्रेणीवार संख्या, विस्तृत निर्देश, पात्रता योग्यता, वेतनमान, चयन मानदंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?