Home haryana फोर्टिफाइड आटे की गुणवत्ता पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा – डिप्टी सीएम

फोर्टिफाइड आटे की गुणवत्ता पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा – डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

फोर्टिफाइड आटे का लोगों के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ा, इसकी स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट दें – दुष्यंत चौटाला

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन डिपुओं के माध्यम से दिए जाने वाले फोर्टिफाइड आटे की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि पोषक तत्वों से भरपूर इस फोर्टिफाइड राशन से गरीब लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आए। उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस आटा की सप्लाई के बाद लोगों के स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव का आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाए। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां विभाग द्वारा पायलट के तौर पर पांच जिलों में राशन डिपुओं के माध्यम से दिए जा रहे आटा की गुणवत्ता,  आपूर्ति एवं प्रभाव के बारे में समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिन पांच जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक व हिसार में राशन डिपुओं के माध्यम से फोर्टिफाइड आटा वितरित किया जा रहा है उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और खराब आटा वितरित करने की शिकायतें किसी भी कीमत पर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फोर्टिफाइड आटा की छोटी पैकिंग बनाई जाए ताकि पैकिंग खोलने पर खराब होने की संभावनाएं कम हों।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?