ब्रह्मसरोवर से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को दिए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज
प्रेस क्लब की बैठक में पास किए गए छह प्रस्ताव
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भागीदार बनेगा। 13 से 15 अगस्त चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के घरों और दफ्तरों पर भी राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लगाया जाएगा। वहीं प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के बैनर तले ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से साइकिलों पर तिरंगा लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा से पहले भारत के महान क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह निर्णय प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और सूर्यग्रहण जैसे बड़े अवसरों पर सेवा कार्यों में भी भूमिका निभाएगा। बैठक में तीसरा प्रस्ताव यह भी रखा गया है कि प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित की जाने वाली अध्ययन यात्राओं की श्रृंखला में अगली यात्रा श्री अमृतसर साहिब और बाघा बार्डर की होगी। चौथा प्रस्ताव रखा गया है कि प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र अपने सदस्यों के लिए मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, ताकि खबरों और कार्यक्षेत्र के तनावपूर्ण माहौल में उन्हें इस तरह की गतिविधियों का लाभ मिल सके। पांचवां प्रस्ताव चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां समय समय पर प्रेस क्लब द्वारा समाजसेवी संगठनों के सहयोग से आयोजित की जाएंगी। छठा प्रस्ताव प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र अपने प्रत्येक सदस्य को कानूनी सहायता देगा।
बैठक में क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा, जगमिंद्र सरोहा, कृष्ण धमीजा, विकास बतान, अजय जौली, वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल और बाबूराम तुषार, राजिंदर वर्मा, अशोक यादव, देवीलाल बारना, कमल सैनी, सतविंदर सैनी, विनीश गौड़, सुखबीर सैनी, मुनीष मुंडे, जसबीर दुग्गल, राजेंद्र स्नेही, अरविंद मोहन शर्मा, अरविंदर, नवोदित, चंद्रमणि अत्री, तरुण वधवा, मनीष सिंधवानी, दिलबाग सिंह, कुलवंत बग्गा, नीतू चौहान, नरेश गर्ग, भारत भूषण, सुनील धीमान, अनिल कुमार, सुकरम पाल, राहुल शर्मा, चंद्र शर्मा, विक्रम, अदिति पासवान, राकेश शर्मा, जरनैल सिंह रंगा, तुषार सैनी, हर्ष कुमार, साहिल और सुमित सैनी मौजूद रहे।