पोषक-अनाज को भोजन में पुनः सम्मानजनक स्थान मिलें – नरेंद्र सिंह तोमर
भारत की अगुवाई में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष-2023
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि पोषक-अनाज को हमारे भोजन की थाली में पुनः सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष घोषित किया है, जिसके तहत पोषक-अनाज को बढ़ावा देने केलिए प्रधानमंत्री द्वारा मंत्रियों के समूह को जवाबदारी भी सौंपी गई है। केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रमों कीआयोजना की गई है।
तोमर ने यह बात आज दिल्ली हाट में पोषक-अनाज पाक महोत्सव में कही। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित यह पाक महोत्सव भारत कीअगुवाई में अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष (IYoM)- 2023 मनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां लाइव कुकरी शो के माध्यम से विभिन्न व्यंजनों में मिलेट्स केउपयोग को प्रदर्शित किया जा रहा हैं, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के प्रख्यात खानसामों ने भी भागीदारी की है।