Home haryana केयू के राजनीति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर प्रो. आरएस यादव  बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

केयू के राजनीति विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर प्रो. आरएस यादव  बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र तथा रक्षा एवं सामरिक  अध्ययन के पूर्व विभागाध्यक्ष तथा पूर्व डीन सोशल साइंसेज प्रोफेसर राजवीर सिंह यादव को हरियाणा के रोहतक स्थित प्रसिद्ध बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी डॉ. आरएस यादव को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त होने पर बधाई दी है।

गौरतलब है कि प्रोफेसर राजवीर सिंह यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गांधी अध्ययन केंद्र, एकेडमिक स्टाफ कॉलेज तथा महात्मा गांधी आईएएस कोचिंग सेंटर के निदेशक  समेत  कई दायित्वों पर कार्य किया है। विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वे लाडनूं राजस्थान की जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एमिरेट्स के रूप में कार्य कर रहे थे।  उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफ़ेसर यादव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भारतीय विदेश नीति विषय पर 15 विद्यार्थियों को पीएचडी तथा 55  विद्यार्थियों का एमफिल की उपाधि के लिए मार्गदर्शन किया है। उन्होंने 90 से अधिक शोध पत्रों के प्रकाशन के साथ 9 पुस्तकों का भी लेखन किया है।  

उनकी भारत की विदेश नीति नामक पुस्तक पूरे भारत के हिंदी भाषी क्षेत्र और विशेषकर सिविल सेवा के प्रतिभागियों के बीच में अत्यंत लोकप्रिय है। अभी हाल ही में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन पियर्सन  द्वारा प्रकाशित उनकी पुस्तक इंडियाज फॉरेन पालिसी रू पोस्ट कोल्ड वॉर इयर्स, को भी पाठकों ने और विद्यार्थियों ने अत्यंत सराहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?