Home haryana प्री-नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में कुरूक्षेत्र बना ओवरऑल चैम्पियन

प्री-नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में कुरूक्षेत्र बना ओवरऑल चैम्पियन

by ND HINDUSTAN
0 comment

डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में चल रहे प्री-नेहरू हॉकी अंडर-15 लड़के तथा अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों के मैचों का आज समापन हो गया। कुरूक्षेत्र की अंडर-15 लड़के की टीम तथा अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियनशिप जीत ली। कार्यक्रम में शुगरफैड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला तथा खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रामकरण काला ने कहा कि शाहाबाद की धरती पर हॉकी के राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी पैदा हुए है। जिन्होंने न केवल शाहाबाद का अपितु हरियाणा एवं पूरे देश का नाम अंर्तराष्ट्रीय पटल पर चमकाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ी हर राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय टूर्नामैंट में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे है।

खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने कहा कि वह स्वयं स्पोट्स मैन रहे है तथा उनका पूरा परिवार खेलों से जुड़ा हुआ है। गुरचरण सिंह ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। नपा चेयरमैन गुलशन कवातरा ने भी खेलों के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग कुरूक्षेत्र एवं सभी विजेता टीमों को बधाई दी। एईओ श्रीपाल बंसल ने बताया कि अंडर-15 लड़कों की टीम में जींद ने द्वितीय तथा रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों में अंबाला ने दूसरा तथा चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कियों में भिवानी ने दूसरा तथा फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पहुंचनें पर डीईओ बलजीत सिंह मलिक, बीईओ हरदीप कौर, प्राचार्या रीतू गुप्ता, प्राचार्य डा. एसएस आहुजा, प्राचार्य आरपी सिंह, प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद ने मुख्यातिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सभी विजेता टीमों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। शिक्षा विभाग की तरफ से भी सभी अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर न.पा. चेयरमैन गुलशन कवातरा, विधायक के राजनीतिक सलाहकार विष्णु भगवान गुप्ता, कश्यप समाज के प्रधान रमेश कश्यप, प्राचार्य दया सिंह स्वामी, प्राचार्य रमेश सैनी, राकेश सपड़ा, नरेश पीटीआई, सुरेंद्र वधवा, जसबीर सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के पीटीआई एवं डीपीआई मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?