खानपुर कोलियां के डेरा पुरबिया में किशोर मैडिकोज नाम से दुकान चलाता है आरोपी
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,2 अक्तूबर। थाना सदर थानेसर पुलिस टीम को लाडवा रोड पर एक कार की चैकिंग में 7500 नशीली गोलियां मिली। डीएसपी ममता सौदा ने यह जानकारी पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया है कि नशे की गोलियों के साथ पुलिस ने कार समेत किशोर कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह कुरुक्षेत्र जिला के गांव खानपुर कोलियां में डेरा पुरबिया में किशोर मैडिकोज के नाम से दुकान चलाता है।
उसने पुलिस पूछताछ में उस व्यक्ति के नाम का भी खुलासा किया है,जिससे वह यह गोलियां लेकर आया था। पुलिस ने नशीली दवाइयों के सप्लायर कुरुक्षेत्र जिले के गांव मेहरा वासी पिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।