Home haryana किरमच से चलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई दोपहर बाद गांधी पार्क में सम्पन्न होगी यात्रा : अशोक अरोड़ा 

किरमच से चलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई दोपहर बाद गांधी पार्क में सम्पन्न होगी यात्रा : अशोक अरोड़ा 

by ND HINDUSTAN
0 comment

12 अगस्त को कांग्रेस निकालेगी आजादी गौरव तिरंगा यात्रा

जिन्होने गांधी जी द्वारा शुरु किए गए असहयोग आंदोलन का विरोध किया था उनके मुंह से तिरंगा और स्वतंत्रता की बात करना हास्यस्पद : अरोड़ा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस द्वारा थानेसर हल्के में 12 अगस्त को आजादी गौरव तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा की तैयारी के लिए आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। इस बैठक में यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई। अशोक अरोड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में आजादी गौरव तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी श्रृंखला में 12 अगस्त को थानेसर हल्के की यह यात्रा प्रात: 9 बजे गांव किरमच से शुरु होगी और दयालपुर से होती हुई जाट धर्मशाला में पहुंचेगी। इसके पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों महाराणा प्रताप चौक, शास्त्री मार्किट, नया बाजार, मोती चौक, छोटा बाजार, अंबेड़कर चौक व रेलवे रेाड़ से होती हुई यह यात्रा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के नजदीक गांधी पार्क पर जाकर संपन्न होगी। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की बदौलत देश आजादी हुआ और हम सब प्रजा से नागरिक बने थे। कांग्रेस ने डा. भीमराव अंबेड़कर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करके संविधान तैयार किया जिसमें देश के हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया गया। कांग्रेस का इस देश की तरक्की में बहुत अधिक योगदान रहा। कांग्रेस ने पहले तो गांधी जी व पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी और आजादी मिलने के बाद देश का निर्माण किया। उन्होने कहा कि उस समय देश की एकता और अखंड़ता सबसे बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस ने अपनी राजनैतिक सूझबूझ के कारण देश की एकता और अखंड़ता को कायम रखा। देश के किसानों ने कड़ी मेहनत करके अन्न पैदा किया और देश को आत्मनिर्भर बनाया। 

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने किसी का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि आज वे लोग भी तिरंगा यात्रा की बात करते हैं जिन्होने गांधी जी द्वारा देश को स्वतंत्र करवाने के लिए शुरु किए गए असहयोग आंदोलन का विरोध किया था और अंग्रेजों का साथ दिया था। उन्होने कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव कांग्रेस पूरे देश में धूमधाम के साथ मना रही है। इस बैठक में इंम्पु्रवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव परीक्षित मदान, पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, श्रीप्रकाश मिश्रा, पूर्व नगर पार्षद विवेक मैहता विक्की, मन्नू जैन, अशोक शर्मा पहलवान, अमित शैंकी गर्ग, नरेंद्र राजू चौहान, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, सुरेंद्र फौजी, लक्ष्मी कांत शर्मा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी, नरेंद्र कुमार, कुलदीप ढिल्लों, जगरूप सिंह एडवोकेट, राजकुमार पिंडारसी, चंद्रभान वाल्मिकी, सतबीर शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान निशी गुप्ता, शहरी जिला प्रधान मीना शर्मा, सौरभ गर्ग सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अरोड़ा को विश्वास दिलाया कि आजादी गौरव तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से प्रयास करेंगे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?