Home haryana तिरंगा हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक:ओमप्रकाश धनखड़

तिरंगा हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक:ओमप्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कुरुक्षेत्र में शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला को किया संबोधित

शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों को मजबूत करने पर जोर

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर मेंं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम को महोत्सव की तरह मनाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कुरुक्षेत्र में शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा सहित संगठन की आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनको सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इससे पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को पिपली से मोटर साइकिलों व तिरंगे के साथ लेकर आए। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को आगामी पंचायती चुनावों में अपने-अपने बूथों पर कम से कम 55 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का टारगेट भी दिया। धनखड़ ने संवाद को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में संवाद बनाये रखें और मोदी-मनोहर सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम निरंतर जारी रखें।

धनखड़ ने यहां उन्होंने उपस्थित जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की जिला स्तरीय कार्यशाला में इस बात पर संतोष भी जताया कि भाजपा के शक्ति केंद्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। इस मौके पर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, पंचायत चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरूरी है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। व्यक्ति से ऊपर देश है। धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश को मजबूत कर रहे हैं और हम शक्ति केंद्रों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, और इसी संकल्प के साथ हरियाणा में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। आज पीएम मोदी और सीएम मनोहर के समय में जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और बैंक खातों में योजनाओं की रकम सीधे पहुंच रही है। धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने इतिहास के बुरे दिनों को भी याद रखना चाहिए ताकि उनसे सीख लेकर हम भविष्य की तैयारियां कर सकें। धनखड़ ने कहा विभाजन की विभीषिका को हमें याद रखना चाहिए और अमृत महोत्सव में अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। देश की आज़ादी के लिए 3 लाख 27 हज़ार लोगों ने बलिदान दिया है, जिसमें 850 लोग हरियाणा के हैं। आजादी का अमृत महोत्सव उन सबको याद करने का समय है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी को अपने घर पर झंडा फहराने पर गौरवान्वित होना चहिये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी। धनखड़ ने कहा कि प्रमुख कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख, बूथ समिति, ग्राम अध्यक्ष जैसी प्रमुख संरचना तैयार कर लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम को सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, स. हरपाल सिंह चीका, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र सांगवान, जिला विस्तारक नरेन्द्र पाल डाबला, जय सिंह पाल ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के मंच का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अजय गोयल ने किया। इस मौके पर डा0 शकुंतला शर्मा, रोशन बेदी, तेजेन्द्र गोल्डी, धीरज वालिया, अनुमाल्यान, रेणू खुग्गर, रीना कन्यान, सतपाल गढीरोडान, विशाल सौदा, विक्रम शर्मा, विनीत कवातरा, शैलेश वत्स, दीपक चौहान, डा. अनूप सिंगला, हरीश अरोड़ा, जगतार वर्मा, रमेश सैनी, रजनीश खासपुर, देशराज शर्मा, देवेन्द्र गोल्डी, ओमबीर लालर, जसविन्द्र सैनी, मुलखराज गुम्बर, विक्रम अटवान, सर्वजीत सिंह, चिरंजीवी गर्ग, साधु सिंह, राकेश पुरोहित, ग्यान चन्द शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?