Home haryana आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का हुआ आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का हुआ आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. सीआर जिलोवा, वेटरन एयर वॉरियर एसोसिएशन, हरियाणा के प्रेजिडेंट पवन सैनी प्रशासनिक ब्लॉक से हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग एंव वेटेरन एयर वॉरियर एसोसिएशन, हरियाणा की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। 

यह रैली बिरला मंदिर, पुराना बस स्टैंड से होते हुए शहीद समारक सेक्टर 13 तक गयी। इस रैली में मुख्य रूप से ऋषि राम शर्मा, अजय शर्मा, सुनील कुंडू, केबी सिंह, कुलवंत सिंह, केपि वालिया, राजेश कुमार, पवन सैनी, धर्मेंदर कुमार, ललित कुमार, विक्रम जीत सिंह, हरिकेश पपोसा एवं अन्य सैनिकों ने भाग लिया। इस तिरंगा मोटर साइकिल रैली में लगभग 100 मोटरसाइकिल सवारों ने बिरला मंदिर से पुराना बस स्टैंड से होते हुए शहीद समारक कुरुक्षेत्र तक भाग लिया एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर फूल अर्पित किये।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?