Home haryana विश्व वैष्णव सम्मेलन व 150 वां जन्मोत्सव बनेगा ऐतिहासिक व यादगार:सुधा

विश्व वैष्णव सम्मेलन व 150 वां जन्मोत्सव बनेगा ऐतिहासिक व यादगार:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 25 होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

26 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का त्रिवर्ष व्यापी 150 वां जन्मोत्सव एवं विश्व वैष्णव सम्मेलन का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे है। इस समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। अहम पहलू यह है कि विश्व वैष्णव सम्मेलन में 24 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और 26 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

विधायक सुभाष सुधा रविवार को ब्रह्मसरोवर पर श्री व्यास गौड़ीय मठ संस्थान के प्रांगण में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थेे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने 24 से 26 अगस्त तक गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद का त्रिवर्ष व्यापी 150 वां जन्मोत्सव एवं विश्व वैष्णव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की और सदस्यों की ड्यूटियां लगाई। विधायक ने श्री व्यास गौड़ीय मठ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौड़ीय मिशन की एक अति महत्वपूर्ण शाखा जिसे श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद द्वारा सन 1927 ई. में स्थापित किया था। कुरुक्षेत्र श्री वेदव्यास जो कि तपस्या स्थली एवं महाभारत महाकाव्य की रचना स्थली होने के कारण श्रीलप्रभुपाद ने मठ का नाम श्री व्यास गौड़ीय मठ रखा।

उन्होंने कहा कि सालों से मठ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्री राधा कृष्ण, महाभारत, एवं श्री चैतन्य महाप्रभु से संबंधित झांकियां यहां आकर्षण का केंद्र हैै। इस केंद्र में धर्मशाला, गौशाला, चिकित्सालय एवं महाप्रसाद वितरण नियमित समाज की सेवाएं होती रहती है। उन्होंने कहा कि इस मठ में इस साल यह कार्यक्रम में ऐतिहासिक एवं यादगार बनेगा इस प्रकार का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर भक्ति सुंदर सन्यासी, पी के दास, ऋषिकेश, मधु सुदन, सौरभ चौधरी व विजयंत आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?