Home Kurukshetra News सभी तीर्थ स्थलों पर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को करे दुरुस्त:चंद्रकांत

सभी तीर्थ स्थलों पर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को करे दुरुस्त:चंद्रकांत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।नगराधीश एवं सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि जिले के सभी तीर्थ स्थलों व पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, पानी, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। किसी भी तीर्थ पर स्थल पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। केडीबी के सफाई कर्मचारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि गंदगी के कारण किसी भी श्रद्धालु और पर्यटक को किसी प्रकार की भी परेशानी ना आए।

केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया गत्त देर सायं सन्निहित सरोवर का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने सन्निहित सरोवर के चारों तरफ निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर कुछ खामियां नजर आई। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द इन खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय, सरोवर में ताजे पानी, साफ-सफाई करवाने के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?