Home haryana कुवि ने बढ़ाई पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों व डिप्लोमा कोर्सिज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि

कुवि ने बढ़ाई पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों व डिप्लोमा कोर्सिज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि

by ND HINDUSTAN
0 comment

अब पीजी के लिए 8 सितम्बर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


डिप्लोमा कोर्सिज के लिए 30 सितम्बर होगी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिले लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी कोर्सिज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि को बढ़ाकर 8 सितम्बर कर दिया है। कुवि के विभिन्न विभागों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से जारी है।

लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों के एमए, एमएससी, एमकॉम, बी लिब, एम लिब, एमएचएमएंडसीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए एसएफएस, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमएफए, एलएलएम, एमफार्मेसी, एमसीए, पीजी डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन नॉलेज ट्रेडिशंस इन संस्कृत एंड आइडियोलॉजी प्रोग्राम, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया व एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नालाजी आदि प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 8 सितम्बर कर दी गई है। 

डॉ. दीपक राय ने बताया पोस्ट ग्रेजुएट की प्रथम मेरिट सूची 15 सितम्बर 2022 को लगेगी तथा इसके लिए फीस 19 सितम्बर जमा करवानी होगी। दूसरी सूची 24 सितम्बर को लगेगी व 29 सितम्बर तक फीस भरनी होगी। तीसरी सूची 4 अक्टूबर को लगेगी और 8 अक्टूबर को फीस जमा करने का मौका मिलेगा। सीटों के रिक्त रहने पर 17 अक्टूबर को अंतिम सूची लगाई जाएगी जिसके लिए 11 और 12 अक्टूबर को अभ्यर्थियों को पोर्टल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने सुपरनुमेरी सीटों के लिए आवेदन किया है उनकी लिस्ट 20 अक्टूबर को लगाई जाएगी। पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 सितम्बर 2022 से लगाई जाएगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?