रोहतक। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती बुधवार को आम आदमी पार्टी के ज़ोन कार्यालय में युवा विंग ने बड़े जोश के साथ मनाई। युवा विंग के पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ शहीद भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही। इस मौके पर हरियाणा यूथ विंग प्रदेश सचिव रोहित,प्रदेश सचिव अरुण योगी, एडवोकेट महेश शर्मा,रवींद्र जाखड,लोकेश,गुलाब,अमन,नितिन, भव्या देसवाल ,रोहित टाँकियाँ ,दीपेश,मोंटा,सोनू तोमर आदि मौजूद रहे।