Home haryana केयू के आईआईएचएस की एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अन्नू बोदला ने अखिल भारतीय थल सेना कैंप में जीता रजत पदक

केयू के आईआईएचएस की एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अन्नू बोदला ने अखिल भारतीय थल सेना कैंप में जीता रजत पदक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) की एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अन्नू बोदला ने अखिल भारतीय थल सेना कैंप में रजत पदक जीत कर संस्थान का नाम रोशन किया है।  एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट वीरेंदर पॉल ने बताया की अन्नू को यह रजत पदक फील्ड सिग्नल और जजिंग डिस्टेंस प्रतियोगिता में मिला है। अखिल भारतीय थल सेना कैंप गणतंत्र दिवस कैंप के बाद एनसीसी का सबसे प्रतिष्ठित  कैंप है। इस कैंप में भाग लेने वाले सभी कैडेट्स को कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

डॉ. वीरेंदर पॉल ने बताया कि अखिल भारतीय थल सेना कैंप के लिए पहले तीन कैंप लगते हैं और कैडेट्स का चुनाव उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। सीनियर अंडर ऑफिसर अन्नू ने सभी कैम्पों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपना स्थान अखिल भारतीय थल सेना कैंप में पक्का किया। अन्नू की इस उपलब्धि के लिए कुवि के आईआईएचएस के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव गुप्ता ने अन्नू को आशीर्वाद दिया और कहा कि अन्नू की यह उपलब्धि अन्य कैडेट्स को भी प्रेरित करेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?