Home haryana भाई एवं बाप का साया सिर से उठा तो तीन बेटियों एवं उनकी माँ को सांत्वना देने पहुंचे विधायक बलराज कुंडू

भाई एवं बाप का साया सिर से उठा तो तीन बेटियों एवं उनकी माँ को सांत्वना देने पहुंचे विधायक बलराज कुंडू

by ND HINDUSTAN
0 comment

दलित परिवार की तीनों बेटियों की पढ़ाई-लिखाई का सारा खर्च खुद उठाएंगे महम विधायक

निर्माणाधीन मकान को पूरा करवाने के लिए अपने निजी कोष से देंगे 1 लाख की आर्थिक मदद

न्यूज डेक्स संवाददाता

महम। सड़क हादसे में बड़े भाई एवं पिता का साया सिर से उठने से अपने भविष्य को लेकर चिंतित तीन बेटियों एवं उनकी माँ को तसल्ली देने महम विधायक बलराज कुंडू आज गांव अजायब पहुंचे। बेटियों का सिर पुचकारते हुए कहा कि होनी को जो मंजूर था वो हो चुका लेकिन दुःख की इस घड़ी में मैं आपके साथ खड़ा हूँ। आप तीनों को अपनी पढ़ाई-लिखाई हरगिज भी बन्द नहीं करनी है। कालेज की सारी फीस मैं भरूँगा, तुम सिर्फ अपनी पढ़ाई करो। दो बेटियां फ्री बसों में बैठकर रोहतक पढ़ने जाती हैं जबकि छोटी बेटी अभी स्कूली शिक्षा ले रही है। उनके अधूरे मकान को पूरा करवाने के लिये भी बलराज कुंडू ने अपने निजी कोष से 1 लाख रुपये देने का वादा किया।गौरतलब है कि अजायब गांव के रहने वाले महाबीर एवं उनके बेटे शंकर की हाल ही में सड़क हादसे में अकाल मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद से दलित परिवार की ये तीनों बेटियां एवं उनकी माँ खुद को चौतरफा संकट से घिरी पा रही थी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?