Home haryana सूर्य ग्रहण के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर ट्रस्ट

सूर्य ग्रहण के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर ट्रस्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

भंडारे के अलावा 2 हजार जरूरतमंद लोगों को भेंट किया जाएगा राशन 

विशाल सिंगला व विशेष गर्ग बने मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। सूर्य ग्रहण के अवसर पर 18 मंजिला ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को ज्ञान मंदिर में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा की गई। राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि सूर्य ग्रहण के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मंदिर परिसर में भक्ति भाव से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के अवसर पर लगभग दो हजार जरूरतमंद लोगों को राशन भेंट किया जाएगा। 
राजेश गोयल ने कहा कि पिछले कुछ समय में गीता ज्ञान मंदिर के निर्माण कार्य को भी गति दी गई है। कुछ ही समय में इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। देश भर से नए लोग भी शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होगा और यह मंदिर दार्शनिक मंदिर बनेगा। इस मंदिर के बनने से पर्यटन की नजर से भी कुरुक्षेत्र विकसित होगा।  इस मौके पर उद्योगपति जयभगवान सिंगला, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, विनय गुप्ता, संजीव गर्ग, चिराग गोयल, देवीलाल बारना, विनोद गर्ग, सतीश बिन्दल, भजन गायक सीता राम, बृजभान मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

विशाल सिंगला बने मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी 
बैठक के दौरान युवा समाजसेवी विशाल सिंगला व उद्योगपति विशेष गर्ग को मंदिर ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है। प्रधान राजेश गोयल व अन्य सदस्यों ने दोनो नए ट्रस्टियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विशाल सिंगला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 18 मंजिला ज्ञान मंदिर बनना कुरुक्षेत्र वासियों के लिए गर्व की बात है। इस मंदिर को दार्शनिक बनाया जा रहा है। वे हर प्रकार से इस कार्य में सहयोग करेंगें। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?