Home haryana रत्नवाली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक

रत्नवाली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक

by ND HINDUSTAN
0 comment

6 मंचों पर 32 विधाओं के साथ प्रस्तुति देंगे युवा कलाकार

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रत्नवाली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 32 विधाओं में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के 3 हजार से अधिक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार इस बार उत्सव के लिए 6 मंच बनाए गए हैं। मुख्य रूप से आडिटोरियम हाल, आरके सदन, ओपन एयर थियेटर, सीनेट हाल, खुला मंच, क्रश हॉल में प्रदेशभर के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हॉल में रत्नावली महोत्सव का शुभारंभ होगा। 28 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणवी रीति-रिवाज, पाप सांग हरियाणवी, हरियाणवी कोरियोग्राफी, आरके सदन में हरियाणवी भजन, ड्यूट रागिनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस(मेल), रागिनी प्रतियोगिता सीनेट हाल में हरियाणवी डेक्लामेशन, टाई आफ हरियाणवी पगडी, खुला मंच पर सांग प्रतियोगिता व क्रश हाल में लोक चित्रकला प्रदर्शनी, बोहिया, इंडी, पीढा, बिंडरवाल, फुलझडी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि 29 अक्टूबर को आडिटोरियम हाल में सोलो डांस फीमेल, फॉक कास्टयूम(मेल एवं फीमेल), हरियाणवी फैशन शो, हरियाणवी फोक आर्केस्ट्रा आरके सदन में हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी गजल, मोनो एक्टिंग, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी स्किट एंड टीट-बिट, सीनेट हाल में हरियाणवी क्विज, शार्ट फिल्म हरियाणवी, खुला मंच में सांग प्रतियोगिता होगी।

30 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणवी चौपाल, ग्रुप डांस रसिया, हास्य कवि सम्मेलन, संगीत संध्या, आरके सदन में हरियाणवी फोक इंस्ट्ररूमेंटल सोलो, वन एक्ट प्ले, ओपन एयर थियेटर में ग्रुप सांग हरियाणवी, सीनेट हाल में कविता पाठ प्रतियोगिता, हरियाणवी क्विज, खुला मंच प्रतियोगिता में सांग प्रतियोगिता, क्रश हाल में आन द स्पाट पेंटिंग व एक्जीबिशन आफ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।31 अक्टूबर को आडिटोरियम हाल में ग्रुप डांस हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में रागनी प्रतियोगिता होगी व इसके बाद आडिटोरियम हाल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?