Home Kurukshetra News टेबल,ट्वीट और ट्रोल,बेजुबान कुत्ते को क्या पता कि ये टेबल कमिशनर की है और क्या है प्रोटोकाल

टेबल,ट्वीट और ट्रोल,बेजुबान कुत्ते को क्या पता कि ये टेबल कमिशनर की है और क्या है प्रोटोकाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

बरेली के पग जी

पग को हम पग जी केवल इसलिए लिख रहे हैं भाई, क्योंकि डागी जी विशेष घर के पालतू है,इसलिए सम्मान तो बनता है जी

फोटो वायरल के बाद सोशल मीडिया पर खूब हो रही है फिंगर फ्राई

न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश

बरेली। तत्परता में सोशल मीडिया प्रेमियों को कई बार खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब देखिये ना बरेली मंडलायुक्त को भी इन्हीं हालात से दो चार होना पड़ रहा है। हुआ यों को छुट्टी के दिन घर पर काम करते समय उनकी टेबल पर उनका प्यारा पग जी आ धमका। अगर यह फोटो बाहर ना आती तो शायद यहां तक तो कोई बात नहीं थी। मामला अंदर का था और अंदर ही रह जाता। मगर इस तरह के घटनाक्रमों का सोशल मीडिया लाकर विवाद को जन्म देता है और बाद में फोटो डिलीट करने पर भी डैमेज कंट्रोल नहीं होता।

काबिलेगौर है कि बरेली की मंडलायुक्त हैं संयुक्ता समद्दार,जी उन्हीं के ट्वीटर हैंडल से कमिशनर आफिस की टेबल पर आराम से बैठे पग जी की फोटो यूं ही फुर्सत के पल के साथ शायद शेयर की गई थी। इस फोटो में कमिशनर आवास में बने कार्यालय की बताई जा रही है।यहां कमिश्नर अपने कार्यालय में छुट्टी के दिन आवश्यक फाइलों का निपटान कर रहीं हैं। इस दौरान उनका पग जी भी टेबल पर बैठा दिख रहा है। इस फोटो पर विवाद खड़ा हुआ तो पता चला बरेली कमिश्नर अपने आवास पर सरकारी फाइलों को निपटाने में व्यस्त थीं और इसी बीच उनका पग जी टेबल पर चढ़ गया।

इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि इस बेजुबान को प्रोटोकाल का क्या पता।वहीं व्यस्तता के परिणामस्वरुप कमिश्नर की नजर भी टेबल पर बैठे पग जी पर नहीं पड़ी। कमिशनर आवास पर जब किसी ने पग जी को आवाज देते हुए उसे बाहर करना चाहा तो,उसी बीच यह फोटो भी कैमरे में कैद कर ली। फोटो पग जी की तरह प्यारी लगी तो उसे कमिशनर ने अपने ट्वीटर हैंडर से बाद में यह फोटो शेयर कर दी। बस इतना सा मामला था,मगर बवाल इतना मच गया। कोई सोशल मीडिया पर कुछ लिख रहा है, तो कोई कुछ।

अब मामला कमिशनर की टेबल के ऊपर बैठे पग जी का था, ऊपर से फोटो में पग जी की आकर्षक मुद्रा। मामला इतना सा है कि फोटो ट्वीट करने वाला पक्ष और कमेंट की बौछार करने वाले दोनों ही पक्ष भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इसके बाद शुरु हुआ फिंगर फ्राई का पहाड़ा। कमेंट करने वालों ने दे दना दन फिंगर फ्राई की और पद और गरिमा का पाठ पढ़ाना शुरु कर दिया। फिर पशु प्रेमी भी चुप नहीं बैठे,उन्होंने सराहना के लिए कमेंट में अंगुलियां चलाई। अब पग जी की जो सुंदर फोटो कमिशनर के ट्वीट से दिखाई दे रही थी,वह इस विवाद में अचानक अदृश्य हो गई। बोले तो उसे डिलीट कर दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?