करनाल।पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के DTO रमित यादव (एचसीएस) और MVO करनाल इंस्पेक्टर जसमेर सिंह को विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार किया है।एचसीएस अधिकारी रमित यादव के पास यमुनानगर के डीटीओ सुभाष की गिरफ्तारी के बाद था अतिरिक्त कार्यभार भी कुछ ही दिन पहले मिला था। विजिलेंस टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों पर आरोप है कि वे यमुनानगर से जितने भी कमर्शियल व्हीकल चलकर अंबाला,पंचकूला और करनाल पहुंचते हैं,इसके लिए दलालों माध्यम से उगाही की जाती थी।