Home Kurukshetra News श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनाव में 704 मतदाताओं ने करना है उम्मीदवारों के भाग्य का फैंसला 

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनाव में 704 मतदाताओं ने करना है उम्मीदवारों के भाग्य का फैंसला 

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी, सुभाष मंडी व रेलवे रोड़ पर प्रचार के लिए पहुंचे समर्थकों के साथ सत्य प्रकाश गुप्ता 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सबसे प्राचीन संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के तीन वर्ष बाद हो रहे चुनावों में प्रधान पद के दावेदारों एवं उनके पैनल के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र की अग्रवाल धर्मशाला में तीन वर्ष बाद होने वाले चुनावों में 704 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत में करीब 25 का अनुभव रखने वाले सत्य प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए नई अनाज मंडी, सुभाष मंडी व रेलवे रोड़ का दौरा किया। साथ ही मतदाताओं से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर मतदान करने की अपील की। सत्य प्रकाश गुप्ता वे केवल पंचायत के विकास एवं समाज कल्याण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस अवसर पर हरविंदर बंसल, पद्म प्रकाश सिंगला, राकेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जोगिंदर पाल, सुनील मित्तल, धर्म पाल सिंगला, शीश पाल सिंगला, शिव कुमार गर्ग, सुभाष गुप्ता, जय प्रकाश व राम प्रकाश तायल इत्यादि भी मौजूद रहे। सभी मतदाताओं ने आश्वस्त किया कि समाज कल्याण के लिए ही मतदान करेंगे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?