प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिरंजीवी को दी बधाई
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी को गोवा में आयोजित 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिए जाने पर बधाई दी है। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के ट्वीट का जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:“चिरंजीवी गारू शानदार हैं। उनके शानदार काम, विविध भूमिकाओं और निराले स्वभाव ने उन्हें पीढ़ियों से फिल्म प्रेमियों का चहेता बनाया है। @IFFIGoa में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिए जाने पर उन्हें बधाई।