Home haryana प्रदेश में सरकार व संगठन पूरी तरह से मजबूत: सांसद

प्रदेश में सरकार व संगठन पूरी तरह से मजबूत: सांसद

by ND HINDUSTAN
0 comment

सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश की राजनीति गतिविधियों के बारे में चर्चा

सांसद बोले, प्रदेश का हर वर्ग प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश, कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा

न्यूज़डेक्स संवाददाता-

रोहतक । सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार व संगठन पूरी तरह से मजबूत है और प्रत्येक वर्ग प्रदेश सरकार के काम-काज से बेहद ही खुश है। सांसद ने दावा किया कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी और इस वक्त कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों के कुछ नहीं बचा है। आदमपुर उपचुनाव व पंचायत चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा मजबूत स्थिति में है। सांसद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विकास कार्यो को लेकर उठाएं गए कदमों की भी सराहना की और कहा कि आज विकास के मामले में अन्य प्रदेश भी हरियाणा का अनुशरण कर रहें है, जोकि बड़ी बात है।

शुक्रवार को सांसद अरविंद शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश की राजनीति गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। सांसद ने उन्हें बताया कि भाजपा सरकार से पूरी तरह से जनता खुश है और विपक्ष एक तरह से सिमट गया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पास तो अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस नेता भी थक हार चुके है। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले करीब आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान गरीब, मजदूर, महिला, व्यापारी सहित हर तबके की समृद्घी के लिए गंभरीता से कार्य किया है। 

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास मूलमंत्र पर कार्य किया है। तीन तलाक, धारा 370 व राम मंदिर का निर्माण सहित बहुत से ऐसे कार्य जिन्हें हम सपनों में सोचते थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सिरे चढाया है। सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि गरीब व अनुसूचित जाति के छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सरकार उनके लिए पीजी तक शिक्षा मुफ्त प्रदान करने पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाये है। उन्होंने कहा कि केंद सरकार ने ईमानदारी, ई-गर्वेनेंस की जिस प्रकार मिशाल पेश की है, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के पात्र है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?